फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में आवेदन दस हजार के पार

विज्ञापन
student shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा करने की प्रक्रिया बंद हो गई। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 जुलाई तक प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने की छूट दे दी थी। इधर, कुमाऊं विवि ने स्नातक एवं परास्नातक में निर्धारित सीटों की संख्या भेज दी है। अगर इसके अनुसार कॉलेज में दाखिले हुए तो साढ़े पांच हजार विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक आवेदन फार्म जमा किए गए। उन्होंने बताया कि कुल 10,522 प्रवेश आवेदन फार्म आए हैं। इसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर के 6,651 आवेदन और परास्नातक के विषयों में 3,871 आवेदन हैं। उन्होंने बताया कि विवि से ऑनलाइन पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा मिल गया है, इसी से मेरिट बनाने का काम होगा। मेरिट बनाने की तैयारी हो रही है। वहीं, विवि की ओर से जो प्रत्येक विषय के लिए सीटें निर्धारित की गईं हैं, उनके अनुसार कालेज प्रशासन द्वारा स्नातक स्तर की जो सीटों का आंकड़ा तैयार किया है उसके अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम में केवल 4,292 और परास्नातक में 1020 विद्यार्थियों के ही दाखिले हो सकेंगे। यानी कि 5312 दाखिले होंगे जबकि आवेदन 10522 हैं।
विज्ञापन


मिशन एडमिशन: कुविवि ने कॉलेज प्रशासन को भेजी निर्धारित सीटों की संख्या
स्नातक एवं परास्नातक में सिर्फ 5,312 विद्यार्थियों को मिल पाएगा दाखिला

स्नातक स्तर पर निर्धारित सीटें
बीए प्रथम सेमेस्टर - 1972
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर - 880
बीएससी प्रथम सेमेस्टर - 1440

परास्नातक स्तर पर निर्धारित सीटें
कला संकाय - एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र,
अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र में 80-80,
गृहविज्ञान - 60
भूगोल - 20
मनोविज्ञान - 60
शिक्षाशास्त्र - 50
गणित - 10 सीट

विज्ञान संकाय
एमएससी भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान,
रसायन विज्ञान में 40 - 40 सीटें
गणित - 80 सीटें

वाणिज्य संकाय
एमकॉम - 100 सीटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें