road shimla damaged Hamirpur Kandraur Double Lane
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट से खैरना तक 32 करोड़ रुपये से राष्ट्रीय राजमार्ग को सुधारा जा रहा है। लेकिन विभाग की उदासीनता से वीरभट्टी से भवाली के बीच मार्ग पर कीचड़, बिखरी निर्माण सामग्री, मलबे से मार्ग खतरनाक, जानलेवा बना है। मंडलायुक्त राजीव रौतेला के आदेशों के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विभागीय लापरवाही से स्थानीय लोग और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन पंत, पुष्कर जोशी, हरीश भट्ट, नवीन चंद्र, ग्राम प्रधान मुन्नी चौहान, हिमांशु पांडे, जीवन चंद्र, रामदत्त चनियाल, शेखर भट्ट ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
- भवाली में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है, जिस कारण व्यस्तता है। बिखरी निर्माण सामग्री और सुरक्षा उपायों के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं, विभाग की कोशिश है कि मार्ग में कार्य जल्दी पूरा कर दिया जाए।
- केएस मेहता, अधिशाषी अभियंता एनएच खंड।