फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत से सुधरेगा स्वास् थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना देने का खाका तैयार हो गया है। प्रदेश के 5.37 लाख गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आम बजट में आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की थी। कहा था कि पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा योजना दिया जाएगा। 21 मार्च 2018 को केंद्रीय कैबिनेट में इसे अनुमोदित किया गया। उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में 3.90 लाख और शहरी क्षेत्रों में 1.42 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।
योजना के लिए घर-घर जाकर सर्वे होगा, साथ ही योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। योजना में पांच हजार अतिरिक्त परिवारों के भी जुड़ने की संभावना है। 15 अप्रैल तक उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के लिए सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन



ये है योजना की खास बात
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सामाजिक, जातीय, आर्थिक जातीय जनगणना के कमजोर वर्गों को आधार बनाया है।
- योजना के तहत लाभार्थी संपूर्ण भारत में कहीं भी लाभ प्राप्त कर सकता है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन और राज्य स्तरीय बीमा सुरक्षा योजना का यथा संभव एकीकरण किया जाएगा।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।


आयुष्मान भारत के बारे में भी लोगों को जानकारी नहीं है। योजना के तहत कौन-कौन लाभार्थी होंगे। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को 30 अप्रैल के बारे में जानकारी दी जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक होगी। घर-घर सर्वे होगा।
विज्ञापन

- डॉ. अमलेश, सहायक कार्यकारी अधिकारी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें