फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 साल के बुजुर्ग पर सताधारी नेता ने बरसा दिए लात और घूंसे

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। सत्ताधारी दल के एक मोेर्चे के युवा नेता ने जोश में होश खोकर पूर्व सैनिक 76 साल के बुजुर्ग की लात और घूंसों से पिटाई कर दी। उसका इतने से भी दिल नहीं भरा तो बुजुर्ग की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। कपडे़ फाड़े और मोबाइल, कार की चाबी लेकर भाग गया। बुजुर्ग का कसूर सिर्फ इतना था कि संकरी सड़क पर पहले गाड़ी निकालने के विवाद में ऊंची आवाज में बात कर दी थी। मामला कोतवाली पहुंचा तो नेता के समर्थन में कई दिग्गज भी पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोटाहल्दू निवासी बुजुर्ग पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति के की गाड़ी चलाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 10-11 बजे वह पीलीकोठी से कार से तिकोनिया की ओर आ रहे थे। इस बीच नवाबी रोड पर एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को लेकर चालक से कहासुनी हो गई। कार में सत्ताधारी दल के एक मोर्चे की नगर कार्यकारिणी का युवा पदाधिकारी सवार था। नेता ने गाड़ी से निकलते ही बुजुर्ग को गाली गलौज की। जब इसका विरोध किया तो उसने बुजुर्ग को दो चार थप्पड़ जड़ दिए। आसपास के लोग यह देख दंग रह गए। वह बुजुर्ग को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह अपनी कार आगे बढ़ाई।

नेता ने पीछा कर पत्थर मार कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस पर भी नेता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने बुजुर्ग को गाड़ी से बाहर खींचा और फिर थप्पड़ जड़ दिए। लात से भी पिटाई की। बुजुर्ग का मोबाइल, गाड़ी की चाबी निकाल कर रौब दिखाता हुआ चला गया। पिटे हुए बुजुर्ग कोतवाली पहुंचे और आपबीती सुनाई। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद सत्ताधारी दल के कई युवा नेता वहां पहुंच गए और बुजुर्ग को घेर लिया। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि सत्ताधारी दल के एक युवा नेता ने बुजुर्ग से मारपीट और गाड़ी का शीशा तोड़ा था, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग की कमीज मारपीट में फट गई थी और पैर भी चोट के निशान थे। सत्ताधारी के नेताओं का तो मन बूढ़ी हड्डियों को देखकर नहीं पसीजा लेकिन एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी अपनी कमीज मंगाकर उन्हें पहनने के लिए दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें