फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बसों की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जयपुर जाने वाली रोडवेज बस की गड्ढों के कारण सीटें उखड़ने से चार यात्री घायल हो गए। इस पर भड़के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही उन्होंने सीट उखड़ने पर बस चालक-परिचालक से अभद्रता भी की।
विज्ञापन

रविवार रात काठगोदाम डिपो की जयपुर जाने वाली बस यूके07 पीए 1578 हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से शाम 7:30 बजे रवाना हुई। बिलासपुर के पास चालक ने गड्ढों से बचाने के लिए ब्रेक मारे ही थे कि बस की पिछली चार सीटें उखड़ गई और इससे चार यात्री घायल हो गए।
उन्होंने बस की सीट उखड़ने और यात्रियों के घायल होने पर हंगामा किया। साथ ही चालक-परिचालक की ओर से आरएम को बस की सीटें उखड़ने की शिकायत की गई है। उधर आरएम कुशीराम ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकांश बसों की अवधि हो गई पूरी
रोडवेज की बसों को किस आधार में फिटनेस दी जा रही है, जबकि अधिकांश बसें अपनी आयु पूरी कर चुकी है। बसों की हालत यह है कि कभी इनकी सीटें उखड़ रही हैं, तो कभी ये रास्ते में ही खड़ी हो जा रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोडवेज प्रबंधन यात्रियों को किस तरह से सफर करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें