हल्द्वानी। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक ने हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, नैनीताल बस स्टेशन की दुकानों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर 23 मार्च को खोला जाएगा। टेंडर जारी होतेे ही दुकानों के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार भी पिछली बार की तरह कम रेट पर दुकानें दी जाएंगी।
अमर उजाला ने हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर दुकानों में धांधली को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जांच में भी धांधली पकड़ में आई थी। साथ ही एक रोडवेज कर्मचारी का नाम भी सामने आया था। इसके बाद परिवहन मुख्यालय ने 10 दुकानों को निरस्त कर दिया था। अब इन दुकानों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया था कि चार हजार की दुकान से 29500 रुपये प्रतिमाह की वसूली हो रही है। मंडलीय प्रबंधक की ओर से जारी टेंडर में टेंडर खुलने की तिथि 23 मार्च रखी गई है। साथ ही टेंडर में एक शर्त यह भी रखी गई है कि टेंडर में भाग लेने वाले व्यक्ति को परिवहन निगम के किसी भी कार्मिक का संबंधी, रिश्तेदार नहीं होने का शपथ पत्र देना होगा। टेंडर जारी होते ही दुकानों को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि यह दुकानें पिछली बार की तरह सस्ते में जाएंगी, या फिर इस बार इनका किराया बढ़ेगा।
क्या इस बार भी कम किराए में जाएगी कैंटीन और दुकानें
अभी से लॉबिंग हुई शुरू, टेंडर में नई शर्त जोड़ी