हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के विरोध में व्यापारी संगठनों की ओर से बुलाए गए बंद का असर कुछ घंटे रहा। कारोबारियों को पता चला कि प्रशासन ने प्रकाश के परिजनों की मांगें मान लीं हैं तो दोपहर बाद दुकानें खुल गईं। करीब 50 लाख के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रकाश पांडे की मौत के बाद सभी व्यापारी संगठनों ने बुधवार को हल्द्वानी बंद का आह्वान किया था। बुधवार सुबह व्यापारियों ने घूम-घूमकर बाजार बंद करा दिया। दोपहर बाद दुकानें खुलने लगीं। दुकानें खुलने से बाजार में रौनक बढ़ गई। देर शाम तक कुछ दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें खुल गई।
ट्रांस्पोर्ट नगर पूरे दिन रहा बंद
बंद का सबसे अधिक असर ट्रांसपोर्ट नगर में दिखाई दिया। कुछ दुकानों को छोड़कर पूरे दिन ट्रांसपोर्ट नगर पूरी तरह बंद रहा। गाड़ियां सही कराने और पाटर्स लेने पहुंचे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर हल्द्वानी बहारी प्रदेश को जानी वाली गाड़ियां दिन भर ट्रांसपोर्ट नगर में माल लदी खड़ी रही। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ के महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल ने बताया कि ट्रांस्पोर्ट नगर बंद रहने से करीब 25 लाख का करोबार प्रभावित रहा।