फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए-नए आदेश थोपे जाने से नैनीतालवासी गुस्से में

विज्ञापन
नैनीताल में जुलूस निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नए-नए आदेश थोपे जाने का आरोप लगाकर नैनीताल में विभिन्न संगठनों के लोगों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नैनीताल नागरिक मंच के बैनर तले मल्लीताल रामलीला मैदान में सभा हुई। यहां वक्ताओं ने कहा कि हाइकोर्ट का भय दिखाकर शासन-प्रशासन पर्यटन व्यवसाय को खत्म करने का कोशिश कर रहा है, जिससे यहां के निवासियों के समक्ष रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है। वक्ताओं के अनुसार नैनीताल के लिए टैक्सी परमिट भी बंद कर दिए गए हैं। अतिक्रमण के नाम पर यहां के व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। होटलों, छोटे गेस्ट हाउसों को भी लाइसेंस नहीं दे रही है। शासन हाइकोर्ट में नैनीताल की जनता का पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख पा रहा है। सभा को मंच के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महामंत्री नीरज जोशी, शाकिर अली, विक्की वर्मा आदि ने संबोधित किया। इसमें व्यापार मंडल मल्लीताल, तल्लीताल समेत होटल, रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टैक्सी, ट्रैवल्स एसोसिएशन, वाल्मीकि सभा, अंजुमन इस्लामिया, राम सेवक सभा, रामलीला कमेटी सूखाताल, रामलीला कमेटी तल्लीताल, नवसांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, मोहर्रम कमेटी, यूटीलिटी संघ समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


आज प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे
नैनीताल। नैनीताल नागरिक मंच की ओर से सोमवार को डीएम नैनीताल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने बताया कि विभिन्न समस्याओं का निदान करने की मांग प्रधानमंत्री से की जाएगी। किशन सिंह नेगी ने कहा यदि 15 दिनों के भीतर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

विरोध में लाइट बंद रखी
नैनीताल। नववर्ष के स्वागत के लिए होटलों को रोशन किया जाता था लेकिन इस वर्ष नगर वासियों की लगातार बढ़ रही परेशानियों के विरोध स्वरूप नैनीताल के होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों ने रविवार रात अपने होटलों, रेस्टोरेंटों के मुख्य द्वारों समेत होटल परिसर में लगी लाइटों को बंद रखा। इससे माल रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में थर्टी फर्स्ट की रौनक फीकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें