फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को दिलाया नशा न करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था पारस के तत्वावधान में नगर के राजकीय लीलावती पंत इंटर कॉलेज व सरस्वती पांडे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में व्यसन मुक्त इंसान कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन


गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को जीवन में नशा न करने और व्यसन मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
स्कूलों में आयोजित गोष्ठी में सेवानिवृत्त शिक्षक और संस्था के संयोजक कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने कहा कि यदि बच्चे नशे से दूर रहेंगे तो उनकी जिंदगी खुशहाल होगी।

गोष्ठी को अभियान की जिला संयोजिका देवकी पांडे, प्रधानाचार्य डा. बृजमोहन तिवारी, प्रधानाचार्या ईला कैड़ा, राजेंद्र तिवारी, राधेराम आर्या, मनोज पांडे, राजेद्र द्विवेदी ममता जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें