फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से छोटे वाहनों के लिए खुल जाएगा वीरभट्टी का बैलीब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी में नवनिर्मित बैली पुल मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कराने से पहले 14 दिसंबर को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम पुल का भार परीक्षण करेगी, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पुल से भारी वाहनों की आवाजाही होगी या नहीं। पुल से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में 25 सितंबर हुए विस्फोट के बाद पुल बुरी तरह धराशायी हो गया था। इसके बाद 26 अक्तूबर को मरम्मत के दौरान वीरभट्टी का यह ब्रिटिशकालीन पुल वीरगति को प्राप्त हो गया था। तभी से इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद है। अंग्रेजों के जमाने के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने यहां विकल्प के रूप में बैली पुल का निर्माण कराया लेकिन दो दिसंबर को पुल पर यातायात सुचारु करने के 24 घंटे के भीतर ही पुल के पैनल टेढ़े हो गए। इस कारण फिर से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। सोमवार की शाम मुख्य अभियंता एजाज अहमद ने बैलीपुल का निरीक्षण किया। बताया कि पुल में नट, बोल्ट को कसाव देने का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंगलवार सुबह से पुल में छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंचकर पुल का भार परीक्षण करेगी। विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें