रामनगर (नैनीताल)। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से यहां स्वर्गीय शोबन सिंह बिष्ट मेमोरियल अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें तीसरे दिन सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल बनाम माउंट सिनाई स्कूल के बीच हुआ, जिसमें 15, 20, 27वें मिनट में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के यश अधिकारी ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 3-0 से विजय दिलाई। दूसरे मैच में एमपी इंटर कॉलेज की टीम को राजपूताना कॉलेज की टीम के निर्धारित समय पर न आने के कारण बाई दिया गया। सुंदर सिंह अधिकारी, मुजीबुर रहमान, अतुल बिष्ट, विनय पलड़िया, गोपाल बिष्ट, अरमान अली, नंदन सिंह रौतेला, विवेक थापा, वैभव नेगी निर्णायक रहे। मंगलवार को पहला मैच शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल बनाम मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल खेला जाएगा। दूसरा मैच लिटिल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल के मध्य खेला जाएगा। तीसरा मैच आर्मी स्कूल हेमपुर और एमपी इंटर कॉलेज के बीच खेला जाएगा।