नैनीताल। वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत शुक्रवार एक दिसंबर को 11:45 बजे काशीपुर से प्रस्थान कर 1:30 बजे पंगोट नैनीताल पहुंचेंगे।
जहां पर वह श्रमदान से बने मार्ग का उद्घाटन करेंगे एवं जनमिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पंत दोपहर चार बजे राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में जनमिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
रात्रि विश्राम वह नैनीताल क्लब में करेंगे। पंत दो दिसंबर को नैनीताल से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। जहां से वह दोपहर एक बजे रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे।