नैनीताल। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल के गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने संबंधी सुझाव का राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है। राज्य आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को हुई। इसमें कहा गया कि गैरसैंण लाखों उत्तराखंडियों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है।
बैठक में तय हुआ कि सात दिसंबर से गैरसैंण में शुरू हो रहे शीतकालीन विधानसभा सत्र में गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी गैरसैंण जाएंगे। सुंदर सिंह नेगी ने अध्यक्षता की। बैठक में पान सिंह सिजवाली, महेश जोशी, तारा सिंह बिष्ट, इंदर नेगी, मुनीर आलम, लीला बोरा, दीवान सिंह, प्रकाश आर्या, नवीन जोशी आदि थे। ब्यूरो