हल्द्वानी। बेडू पाको बारो मासा .. डीडीहाटै कि छमना छोरी ..., टक टकाटक कमला बाटुलि लगाए ... ऐ जा वे चैत बैसाख मेरो मुनस्यार ... डोला रे डोला ... सहित कई लोक और फिल्मी गीतों की धुनों पर एनसीसी कैडेट जमकर थिरके। मौका था बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित तृतीय एनसीसी कैडेट सम्मान समारोह का।
कार्यक्रम में 46 एनसीसी कैडेटों को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कैडेटों में 17 ने गणतंत्र दिवस परेड और 29 ने राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में प्रतिभाग किया है। आयोजक गुड्डू बिष्ट और छात्रा उपाध्यक्ष नेहा बिष्ट के लोकगीतों ने बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट ने एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल, डिंपल पांडेय, ममता बिष्ट, संध्या डालाकोटी, राहुल सोनकर, ललित जोशी, पूजा सिंह, लाल सिंह पवार, मोहित कुमार आदि थे।