फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर सहदेव कुमाऊं में तैयार कर रहा था गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रुड़की के जेलर नरेंद्र सिंह की हत्या करने वाले और राठी गैंग का शूटर सहदेव ठाकुर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अपना गैंग तैयार कर रहा था। इसके लिए उसने लोगों से बातचीत की थी। यह खुलासा पुलिस और एसटीएफ की पूछताछ में हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शूटर सहदेव ठाकुर को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार रोडवेज के पास फायरिंग मामले जेल में बंद शूटर सहदेव ने हल्द्वानी के तीन, काशीपुर के दो और रुद्रपुर के तीन लोगों से अपना गैंग तैयार करने के लिए संपर्क स्थापित किया था। वह दोनों जिलों में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शूटर से आठ लोगों ने क्यों मुलाकात की थी। कहीं राठी गैंग दोनों जिलों में कोई बड़ी वारदात तो नहीं करना चाहता था। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में एसओजी की टीम को लगाया है। एसटीएफ भी नैनीताल जेल में बंद सचिन खोखर से मुलाकात करने आने वालों की गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस जेल में शूटर के साथ बंद अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

शूटर की निशानदेही पर मोबाइल बरामद
कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि सहदेव ठाकुर को पुलिस ने एक अक्तूबर की रात रोडवेज के पास दुकानदार पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक दिन की रिमांड में पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसका मोबाइल पीडब्ल्यूडी गोदाम के पीछे से बरामद किया। पुलिस का माना है कि मोबाइल से गैंग के बारे में कई जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें