फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में प्रशिक्षण हासिल कर रहे ‘जीएसटी मित्र’

विज्ञापन
gst give employment
विज्ञापन
दून में प्रशिक्षण हासिल कर रहे ‘जीएसटी मित्र’
विज्ञापन

हल्द्वानी।
सूबे में एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को लेकर वाणिज्य कर विभाग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जीएसटी मित्रों को देहरादून में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद जिला स्तर पर लागइन आइडी आदि की जानकारी दी जाएगी। फिर जीएसटी मित्र काम शुरू कर देंगे।
वस्तु एवं सेवा कर को सुगम बनाने के लिए सरकार ने जीएसटी मित्र बनाए हैं। जीएसटी मित्र वाणिज्य कर विभाग और व्यापारी को जोड़ने वाली कड़ी की तरह काम करेंगे। व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन और फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने में मदद देंगे। इस बाबत शासन ने हाल ही में आवेदन मांगे थे। इस पर प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने जीएसटी के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसमें नैनीताल और देहरादून जिले में सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। विभागीय जानकारी के मुताबिक चयन समिति की स्क्रीनिंग के बाद 2500-3000 युवाओं को जीएसटी मित्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उन्हें जीएसटी की मूल जानकारी, जीएसटी में पंजीयन, साल भर का रिटर्न जमा करने का तरीका, आईटीसी के लिए आवेदन समेत विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यहां जीएसटी की बारीकियां सीखने के बाद सभी जिला स्तर पर अधिकारियों से प्रशिक्षण हासिल करेंगे फिर लागइन आइडी हासिल करने के बाद काम करना शुरू कर देंगे, हालांकि किस जनपद को अभी कितने जीएसटी मित्र मिलेंगे यह तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कोट
जीएसटी मित्रों को देहरादून में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपदों में कितने-कितने मित्र मिलेंगे इसकी जानकारी मुख्यालय से लिस्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।
-- राकेश टंडन, ज्वाइंट कमिश्नर, वाणिज्य कर विभाग, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें