फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मतपुर नकेल में बाढ़ सुरक्षा को बन रही क्यूनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम्मतपुर नकेल में बाढ़ सुरक्षा को बन रही क्यूनेट
विज्ञापन

हल्द्वानी।
देर से ही सही बाढ़ सुरक्षा के जिम्मेदार सिंचाई विभाग ने बाढ़ प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है। हिम्मतपुर नकेल में विभाग ने डेढ़ लाख की लागत से क्यूनेट बना रहा है।
हिम्मतपुर नकेल में पिछले दिनों एसडीएम एपी वाजपेयी ने निरीक्षण किया था। यहां पहाड़ से नाले का रूख गांव की ओर था। बारिश के मौसम में इस नाले में पानी की तादाद और बहाव बढ़ने से गांव में तबाही की आशंका थी। इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग को नाले का पानी का रुख गांव की तरफ से मोड़ने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग ने वहां 1.49 लाख रुपये की लागत से क्यूनेट बनाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूनेट के जरिए पहाड़ से आने वाली पानी की धार का रूख गांव व खेतों की तरफ न कर नदी की ओर करना था ताकि गांव को बाढ़ से बचाया जा सके। दैवीय आपदा के अंतर्गत सिंचाई विभाग को क्यूनेट बनाने की अनुमति दी गई। सिंचाई विभाग ने हिम्मतपुर नकेल में क्यूनेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। ईई टीडी कांडपाल ने बताया कि क्यूनेट की खुदाई शुरू कर दी है, एक-दो दिन में क्यूनेट बनाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें