फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम कॉर्बेट-जीबी पंत वार्षिक संगोष्ठी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर में दो दिनी द्वितीय जिम कॉर्बेट-गोविंद बल्लभ पंत वार्षिक वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। पर्यावरणविद् प्रो. अजय रावत ने शुक्रवार को संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने पं. गोविंद बल्लभ पंत और महात्मा गांधी के जीवन संघर्षों के लक्ष्य बताए। प्रो. रावत ने प्रतिभागी विद्यार्थियों से दोनों महान नेताओं के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक राजशेखर पंत ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि ऐसी संगोष्ठी से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती हैं और उनकी कला तराशने का मौका मिलता है। संगोष्ठी में देश के स्कूलों की करीब 13 टीमें आई हैं। उनमें क्विज, वाद विवाद, आर्ट इंस्टॉलेशन, क्रियेटिव राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। लेखक, रंगकर्मी प्रणव मुखर्जी ने संचालन किया। संगोष्ठी में सनबीम स्कूल लहरतारा, वीके बिड़ला सेंटर फॉर एजूकेशन पुणे, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, सिंधिया स्कूल ग्वालियर, जीडी गोयनका स्कूल नौकुचियाताल, एलपीएस नैनीताल, मोहन लाल साह बालिका विद्यालय नैनीताल, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस दौरान आशा शर्मा, वित्त प्रबंधक संजय गुप्ता, टीसी भट्ट, जितेंद्र ग्रोवर आदि थे।

महान नेताओं के आदर्शों पर चलने का आह्वान
जिम कॉर्बेट-जीबी पंत वार्षिक संगोष्ठी शुरू



पुण्यतिथि पर याद आए जिम कॉर्बेट
कालाढूंगी (नैनीताल)। विश्वप्रसिद्ध शिकारी एवं संरक्षणविद जिम कॉर्बेट की 64वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को यहां छोटी हल्द्वानी गांव में मनाई गयी। कालाढूंगी कॉर्बेट ग्राम विकास समिति की ओर से कई कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर भी चला। समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने कॉर्बेट संग्रहालय में लगी उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, इंदर सिंह बिष्ट, संग्रहालय प्रभारी उम्मेद सिंह नगरकोटी, केसर सिंह अधिकारी, गणेश मेहरा, प्रियंका मेहता, जानकी कांडपाल, नंदी जीना, चिराग अधिकारी, कमल ढौंडियाल, धीरज पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें