फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि : परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने शुरू

विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि विवि की ओर से वर्ष 2019 की सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनमें संस्थागत एवं भूतपूर्व परीक्षार्थियों के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर, षष्टम सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा और बैक पेपर परीक्षा), एमए, एमकॉम, एमएससी द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा और बैक पेपर परीक्षा, सुधार परीक्षा) शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, बैंक चालान (केवल एचडीएफसी बैंक की शाखा में देय), एनईएफटी, आरटीजीएस के माध्यम से चार से लेकर 26 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। कहा बैंक शाखा चालान, एनईएफटी, आरटीजीएस में शुल्क जमा करने की स्थिति में छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र के दूसरे भाग को 24 घंटे के बाद ही ऑनलाइन भर सकेगा। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल होगी। इस माध्यम से शुल्क जमा करने की स्थिति में छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन पत्र का दूसरा भाग ऑनलाइन भर सकेगा। उन्होंने कहा किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करने होंगे। डाक एवं अन्य माध्यमों से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र के दूसरे भाग को भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2019 निर्धारित की गई है। कहा कि परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट पर अधिक जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि : परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें