बागेश्वर। बृहस्पतिवार की दोपहर कांडा रोड पर अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार चालक घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अल्टो कार संख्या यूए 02- 1606 बागेश्वर से कांडा की तरफ जा रही थी।
स्लाटर हाउस के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार चला रहे कार मालिक हरक सिंह कनवाल को मामुली चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।