हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव से पहले लालकुआं विधानसभा की 24 सड़कों के लिए शासन ने 8.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। साथ ही काम शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी दी है। इनमें से कुछ सड़कों का निर्माण तो कुछ का पुनर्निर्माण होना है।
शासन ने भाजपा शासित विधायकों को सड़क के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 10-10 करोड़ देने की बात कही थी। इसी के साथ लोकसभा चुनाव से पहले लालकुआं विधानसभा की 24 सड़कों के लिए 8.92 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। उधर, विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि एक-दो दिन में और सड़कों को भी स्वीकृति मिल जाएगी।
8.92 करोड़ से सुधरेंगी 24 सड़कें
लालकुआं विधानसभा की सड़कों के लिए बजट जारी
ये सड़कें बनेंगी-
- बिंदुखत्ता बाजपुर चौराहे से घोड़ानाला पुलिया तक।
- टेंट चौराहा घोड़ानाला से पश्चिम की ओर मार्ग तक।
- दुर्गा कॉलोनी गौजाजाली की सड़क
- बिंदुखत्ता घोड़ानाला लिंक मार्ग
- खुरियाखत्ता मुख्य मार्ग
- हाथीखाल, बकुलिया, जगदंबा मार्ग
- हाथीखाल में हरीश भट्ट के कांपलेक्स से दक्षिण बकुलिया मार्ग।
- गौजाजाली स्वामी विहार का मार्ग
- धौलाखेड़ा में लिंक रोड
- मयूर विहार-तल्ली हल्द्वानी लिंक मार्ग
- पद्मपुर देवलिया में उमेश भट्ट के घर तक
- इमलीघाट गेट शांतिनगर मार्ग
- शीशम भुजिया से खुरिया खत्ता को जोड़ने वाला मार्ग
- कालानाला घोड़ानाला मार्ग
- बिंदुखत्ता में पटेलनगर दुग्ध डेरी से सुभाष नगर मार्ग
- तिवारी-चित्रकूट लिंक मार्ग पैदल पुल तक
- बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर तृतीय 17 एकड़ से गांधीनगर लिंक मार्ग
- नवाड़ खेड़ा शहीद भाकुनी मार्ग
- बरेली रोड पश्चिम क्षेत्र के आंतरिक मार्ग
- लालकुआं के इंद्रानगर प्रथम के आंतरिक मार्ग
- बरेली रोड पूर्वी के आंतरिक मार्ग
- लालकुआं में बिंदुखत्ता कार रोड से नीचे के क्षेत्र के आंतरिक मार्ग
- चोरगलिया के आंतरिक मार्ग
- लालकुआं के अंतर्गत गौलापार के आंतरिक मार्गों का नवनिर्माण