फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रहालय और रैमजे कॉलेज सभागार के सौंदर्यीकरण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्राधिकरण अध्यक्ष और मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने अल्मोड़ा स्थित राजकीय संग्रहालय के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण के लिए 4.33 लाख और रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार के सौंदर्यीकरण के लिए 5.85 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत दी है।
विज्ञापन

रौतेला बृहस्पतिवार को यहां कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) अल्मोड़ा की बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव रखे। कहा जिला मुख्यालय स्थित रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं के प्राचीनतम विद्यालयाें में से एक है। शहर के मध्य स्थित होने के कारण इस विद्यालय के सभागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठियां होती रहती हैं। इसके चलते सभागार का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण जनहित में जरूरी है। भदौरिया ने आयुक्त को बताया कि राजकीय संग्रहालय में भी विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। संग्रहालय में लोक संस्कृति को संजोने के लिए कलाकृतियां भी संरक्षित हैं। रोजाना सैलानी भी संग्रहालय देखने आते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्राधिकरण में अवस्थापना मद में 17.02 लाख की राशि उपलब्ध है। इस पर प्राधिकरण अध्यक्ष ने दोनों प्रस्तावों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए डीएम को निर्देश दिए कि वह इन कार्यों को शुरू कराने से पहले संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र ले लें। उन्होंने कहा कि इन दोनों संस्थाओं की संपत्ति का प्रयोग प्राधिकरण के कार्यों में भी नियमानुसार किया जाए। उन्होंने जनहित के निर्माण कार्यों को भी प्राधिकरण में शामिल करने को कहा। बैठक में प्राधिकरण सचिव एवं एडीएम कैलाश टोलिया, पेयजल निगम के एसई बीके पंत समेत नगर पालिका के प्रतिनिधि भी थे।
विज्ञापन


संग्रहालय और रैमजे कॉलेज सभागार के सौंदर्यीकरण को मंजूरी
संग्रहालय के लिए 4.33 लाख, इंटर कॉलेज के लिए 5.85 लाख स्वीकृत
प्राधिकरण अध्यक्ष रौतेला ने कैंप कार्यालय में की अल्मोड़ा डीडीए की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें