फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3013 ने किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2019 के आवेदन प्रक्रिया बुधवार रात बारह बजे संपन्न हो गई। विवि में पीएचडी की 300 से अधिक सीटों के लिए 3013 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को होगी।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय ने बताया कि 33 विषयों में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। बताया कि विवि में इस वर्ष योग विषय में पीएचडी शुरू होने के बाद पहली बार प्रवेश परीक्षा हो रही है, जिसमें चार सीटों के लिए 91 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। वहीं पत्रकारिता और जनसंचार की दो सीटों के लिए 20 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
किस विषय में कितने आवेदन आए
हिंदी 193, संस्कृत 65, अंग्रेजी 156, राजनीति शास्त्र 182, भूगोल 156, इतिहास (अ) 133, इतिहास (ब) 45, अर्थशास्त्र 84, समाज शास्त्र 116, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग 71, मनोविज्ञान 44, गृह विज्ञान 60, भौतिक विज्ञान 94, रसायन विज्ञान 174, गणित 150, वनस्पति विज्ञान 193, जंतु विज्ञान 161, जैव प्रौद्योगिकी 98, भूविज्ञान 42, फॉरेस्ट्री 26, सांख्यिकी 9, सूचना प्रौद्योगिकी 25, फार्मेसी 40, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन 22, वाणिज्य 135, प्रबंधन 81, पर्यटन 17, शिक्षाशास्त्र 263, विधि 60, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन 7, पत्रकारिता 20 और योग 91।
विज्ञापन
विज्ञापन



3013 ने किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
कुमाऊं विश्वविद्यालय में 17 मार्च को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें