फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएस कारपोरेशन को मिला विश्वकर्मा अवार्ड

विज्ञापन
हल्द्वानी में खनन कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। खान सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान पांच बिंदुओं पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन सोप स्टोन खानों (खड़िया खान) को पुरस्कार के लिए चुना गया। एनएस कॉरपोरेशन को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरा पुरस्कार कटियार माइंस और तीसरा पर्वतीय माइंस को मिला।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ की खड़िया खदानों के सुरक्षा सप्ताह समारोह का समापन हुआ। उप महानिदेशक खान सुरक्षा उत्तरी जोन गाजियाबाद सी रमेश कुमार ने बताया कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 70 सोप स्टोन की सुरक्षा संबंधी मानकों के लिए माइंस फुटपाथ, माइंस वर्किंग, कम्यूनिटी वेलफेयर, पब्लिसिटी एंड प्रोपगेंडा, रिपोर्ट एंड रजिस्टर्ड विषय तय किए गए थे। इसकी जांच के लिए टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर तीन खदानों को विश्वकर्मा अवार्ड के लिए चयन किया गया। इस मौके पर निदेशक मनोरंजन डोले, उप निदेशक राजपाल लेघा, कुमाऊं माइंस ऑनर सोसायटी अध्यक्ष सुरेश सिंह गड़िया, एसएन श्रीवास्तव, राहुल वार्ष्णेय, ठाकुर सिंह गड़िया, अमित शर्मा, प्रकाश मेहता, उमेश सिंह, एसके लोढ़ा, बसंत कुमार आदि थे।
विज्ञापन


एनएस कॉरपोरेशन को मिला विश्वकर्मा अवार्ड
बागेश्वर और पिथौरागढ़ क्षेत्र के खान सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें