फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणबद्ध काम न करने वाली कंप नियों से वसूला जाएगा जुर्माना: रौतेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के सचिव और मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कहा है कि ऑल वेदर रोड का निर्माण कर रही निर्माण एजेंसियों ने यदि निर्धारित समय के भीतर चरणबद्ध रूप से काम पूरा नहीं किया तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कंपनियों के फील्ड मैनेजरों से क्षेत्र में रहने और मौके पर कार्यालय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। चंपावत के डीएम को हफ्ते में दो बार, पिथौरागढ़ के डीएम को हफ्ते में एक बार रोड की समीक्षा के निर्देश दिए। एनएच खंड के सीई डीएस नबियाल ने बताया कि इस कार्य को चार पैकेजों में बाटा गया है। आरजीबीईल कंपनी 40 फीसदी, शिवालय कंपनी 45 फीसदी, आरजीबी बिल्डवेल इंजीनियरिंग कंपनी, ज्ञानन कंपनी 30-30 फीसदी काम पूरा कर चुकी हैं। वीसी में चंपावत के डीएम डॉ. रणवीर सिह चौहान, पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. विजय कुमार, सीई एनएच डीएस गर्ब्याल, एसई एनएच मनोहर, प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज चौहान, अजय चौहान, एसके सिंह आदि थे।
विज्ञापन



चरणबद्ध काम न करने वाली कंपनियों से वसूला जाएगा जुर्माना
सीएम के सचिव ने वीसी से आल वेदर रोड की समीक्षा की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें