फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरना बैरज से चार गुना अधिक मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खैरना बैराज से नैनीताल की मौजूदा जरूरत से अधिक पानी मिलेगा। बैराज की क्षमता इतनी अधिक बनाई जाएगी कि हर वक्त बैराज में 30 एमएलडी पानी का स्टोरेज रहेगा। बैराज का निर्माण सिंचाई विभाग और नैनीताल लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण जलनिगम करेगा। सिंचाई विभाग ने बैराज का प्राथमिक प्राक्कलन तैयार कर दिया है। इसे विभागाध्यक्ष के पास भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि खैरना बैराज 120 मीटर चौड़ा, एक किमी लंबा और 15 मीटर ऊंचा बनेगा। इसमें 10 लाख घनमीटर पानी हर वक्त उपलब्ध रहेगा। बैराज में 30 दिन तक के लिए पानी का स्टोरेज रहेगा। वर्तमान में नैनीताल की जरूरत आठ एमएलडी पेयजल की है। बैराज बनने के बाद इससे चार गुना अधिक पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि बैराज का प्राथमिक प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। इसे सोमवार तक शासन को भेजा जाएगा। जलनिगम ने भी प्राथमिक प्राक्कलन तैयार कर लिया है। नैनी झील संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। खैरना बैराज को लेकर पीएमओ कार्यालय ने तेजी दिखाई है। खैरना बैराज को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


खैरना बैराज से चार गुना अधिक मिलेगा पानी
150 करोड़ बैराज, 150 करोड़ पेयजल योजना के निर्माण में आएगा खर्च
सिंचाई विभाग ने तैयार किया प्राथमिक प्राक्कलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें