फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप से पास हो रहे लोन

विज्ञापन
sbi yono app
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आप दो लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो अब बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही कागजों की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ‘योनो’ एप से आपको घर बैठे दो लाख रुपये का लोन देगा।
विज्ञापन

लोन लेने के लिए आपका खाता एसबीआई में होना जरूरी है। वेतन भोगी कर्मी (सरकारी या निजी) है तो ‘योनो’ एप में आवेदन करेंगे। ‘योनो’ एप मेें आवेदन करने के साथ ही बैंक आपके खाते में एक वर्ष का आहरण और जमा का विवरण देखेगा। आहरण और जमा का विवरण देखने के बाद आपके पास एक एसएमएस आएगा कि आपका लोन स्वीकृत हुआ है या नहीं। लोन स्वीकृत होने के बाद आपको एक बार शाखा में जाना होगा और एप में ही कुछ औपचारिकता पूरी करने के बाद लोन की राशि आपके खाते में चली जाएगी। ईएमआई भी स्वत: आपके खाते से कटने लगेगी। एप की खास बात यह है कि आप इसके माध्यम से बीमा से लेकर निवेश के बारे में जान सकेंगे। म्यूचुअल फंड के बारे में जानने के साथ निवेश कर सकेंगे।



अब एप दे रहा है लोन
किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं, इंश्योरेंश से लेकर इनवेस्टमेंट की है सुविधा
एसबीआई के ‘योनो’ एप के माध्यम से वेतनभोगी कर्मियों को दिया दो लाख का पर्सनल लोन

अब मशीन में जमा करें चेक
हल्द्वानी। आपको अब चेक जमा करने के लिए भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। नैनीताल रोड पर एसबीआई टच इन शाखा में एक मशीन लगाई है। मशीन में चेक डालते ही आपके पास रसीद आ जाएगी। आपका चेक जमा हो जाएगा। इस तरह की एक मशीन रामनगर में भी लगाई गई है।
विज्ञापन


‘योनो’ एप के माध्यम से अभी करीब डेढ़ सौ लोगों को लोन दिया जा चुका है। बैंक को डिजिटल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का समय भी बचेगा और उन्हें सुविधा मोबाइल पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

- आरके सिंह
मुख्य प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें