फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने झील की गहराई, लंबाई और सिल्ट को देखा

विज्ञापन
Renuka Lake
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सिंचाई शोध संस्थान (आईआरआई) रुड़की के वैज्ञानिक बुधवार को भीमताल पहुंचे। वह छह दिन तक भीमताल, सातताल की झीलों की गहराई, लंबाई, झील में जमी सिल्ट आदि संपूर्ण स्थितियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

आईआरआई रुड़की के डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार आदि वैज्ञानिकों की टीम बुधवार को भीमताल पहुंची। जहां डॉ. अजय कुमार ने भीमताल झील की गहराई, लंबाई, झील में जमा सिल्ट संबंधी जानकारी ली। यह टीम कई जगह जाकर दोनों झीलों की गहराई, लंबाई की रिपोर्ट तैयार करेगी। सिंचाई विभाग के एई डीसी पंत ने बताया की रुड़की से आए वैज्ञानिकों की टीम छह दिन भीमताल, नौकुचियाताल की झीलों का निरीक्षण करेगी। वैज्ञानिक झीलों की गहराई, लंबाई के साथ झील में जमा हो रही सिल्ट की जांच करेंगे। ताकि पता चल सके की भीमताल, सातताल की स्थिति क्या है। झील में जमा सिल्ट से झील को क्या नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन



झील की गहराई, लंबाई, सिल्ट का आकलन
वैज्ञानिकों ने भीमताल, नौकुचियाताल की झीलों का निरीक्षण किया
छह दिन में झीलों की स्थिति रिपोर्ट बनाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें