फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कर्मचारी पानी भरकर बेच रहे गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैस सिलिंडर में पानी भरकर कोई और नहीं बल्कि एजेंसी में रह चुके पुराने कर्मचारी बेच रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक का दावा है। उन्होंने साइकिल और दो पहिया वाहन पर सिलिंडर लाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी और काठगोदाम की गैस एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम के तहत संचालित होती हैं। गैस सिलिंडर में पानी भरकर बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। प्रतिदिन शहर में पांच से छह सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस गोरखधंधे में लगे लोग एक मोहल्ले में एक दिन सिलिंडर देने के बाद आसपास के क्षेत्रों में न जाकर दूसरे क्षेत्र में जाते हैं। साथ ही यह अपने को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हैं।
हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी अपने वाहन में आकर सिलिंडर देते हैं। साथ उनके पास आई कार्ड होता है। बताया कि साइकिल और दो पहिया वाहन पर अगर सिलिंडर देने आता है तो पूरी पड़ताल करें उनके खिलाफ एफआईआर करें। काठगोदाम गैस एजेंसी के प्रबंधक मनोज पांडे का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने माना कि गोरखधंधे में कुछ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन



पुराने कर्मचारी पानी भरकर बेच रहे गैस सिलिंडर
एक मोहल्ले में जाने के बाद दूसरे मोहल्ले में देते हैं गैस सिलिंडर

यहां करें शिकायत
उपभोक्ताओं को अगर शक हो तो काठगोदाम गैस एजेंसी के प्रबंधक मनोज पांडे के मोबाइल नंबर 8650002578 और हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा के मोबाइल नंबर 8650002575 पर तत्काल शिकायत कर सकते हैं।

हल्द्वानी में चल रहा है अवैध रीफिलिंग का धंधा
हल्द्वानी। हल्द्वानी के कई गली मोहल्ले में अवैध रीफिलिंग का धंधा चल रहा है। कई ऑटो भी एलपीजी लगाकर दौड़ रहे हैं। बावजूद इसके जिला पूर्ति विभाग और संभागीय परिवहन कार्यालय सो रहा है। रसोई गैस से लगातार छोटे सिलिंडर भरने का कारोबार गली मोहल्ले में चल रहा है। गलियों में चलने वाले इस धंधे में से आबादी को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें