भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग ने 14 दिसंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यूटीईटी में जिलेभर से 15903 परीक्षार्थी दो पालियों में पेपर देंगे। इसमें पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक 7555 और दूसरी पाली में दो बजे से 4:30 बजे तक 8348 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि 14 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 21 परीक्षा केंद्र के साथ नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
यूटीईटी के लिए जिले में बने 21 परीक्षा केंद्र
जिलेभर से दो पाली में 15903 परीक्षार्थी देंगे पेपर
ये बनाए गए नोडल अधिकारी
यूटीईटी के लिए नैनीताल क्षेत्र के लिए बीईओ मान सिंह, हल्द्वानी क्षेत्र के लिए बीईओ हरेंद्र मिश्रा, रामनगर क्षेत्र के लिए बीईओ निर्मला बोहरा को नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही 21 पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए शहीद मेजर राजेश अधिकारी इंटर कॉलेज नैनीताल, एमजी इंटर कॉलेज हल्द्वानी, जीआईसी रामनगर को नोडल सेंटर बनाया गया है।
ये हैं परीक्षा केंद्र
1. जीआईसी नैनीताल
2. जीजीआईसी नैनीताल
3. सीआरएसटी नैनीताल
4. एमजी इंटर कॉलेज हल्द्वानी
5. जीजीआईसी हल्द्वानी
6. खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी
7. नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज काठगोदाम
8. ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी
9. इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड हल्द्वानी
10. हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज हल्द्वानी
11. नगरपालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम
12. सेंट थैरेसा स्कूल काठगोदाम
13. जीआईसी धौलाखेड़ा
14. गुरु तेग बहादुर स्कूल हल्द्वानी
15. महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी
16. एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी
17. एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी
18. जीआईसी रामनगर
19. जीजीआईसी रामनगर
20. जीपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज रामनगर
21. एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर