फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी की शिकायतों के बाद बीएलओ की कार्यशैली की जांच शुरू

विज्ञापन
voter card
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ओर से काटे गए और बढ़ाए गए वोटों की जांच प्रशासन से कराने को कहा है। तहसील की टीम ने मंगलवार को नगर में घर-घर जाकर बीएलओ की रिपोर्ट का सत्यापन किया। हालांकि बीएलओ की रिपोर्ट में पहले दिन कोई गड़गड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर बीएलओ की कार्यप्रणाली पर खूब सवाल उठे थे। लोगों ने बीएलओ पर जानबूझ कर ईर्ष्या भाव से वोट काट देने का आरोप लगाया था। कई मृत लोगों के वोट बने होने की भी शिकायत मिली थी। अब लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पुनरीक्षण चल रहा है। पुनरीक्षण में बीएलओ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल न उठाए जाएं, इसलिए डीएम ने बीएलओ की कार्यप्रणाली की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों को लगा दिया है। मंगलवार को पटवारी अमित साह, नाजिर गौरव पांडे, राजेंद्र सिंह आदि कर्मचारियों ने ब्रेसाइड कंपाउंड, नर्सरी विद्यालय, एसडेल, माल रोड समेत तमाम क्षेत्रों में बीएलओ की भूमिका की जांच की। पटवारी अमित साह ने बताया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


गड़बड़ी की शिकायतों पर बीएलओ की कार्यशैली की जांच शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें