हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग ने निकायों की अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार से यह मिलनी शुरू हो जाएगी।
मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के जिलाध्यक्ष को एक कॉपी फ्री दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कॉपी लेने पर शुल्क लगेगा। एडीएम हरवीर सिंह ने बताया कि ट्रेजरी में चालान जमा करके या निर्वाचन कार्यालय में 385 की रसीद कटाकर निकायों से प्राप्त की जा सकती है। उधर, आचार संहिता लगने के पहले दिन ही तीन लोग निगम में वोटर लिस्ट लेने पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार से वोटर लिस्ट मिलने लगेगी।
आज से मिलेंगे नामांकन पत्र
निकायों के मेयर और पार्षद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 17 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। आरओ पंकज उपाध्याय ने बताया कि 17,18,20,21 और 22 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि 20,22 और 23 अक्तूबर को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। मेयर पद के लिए नामांकन पत्र 800 रुपये में मिलेगा। कहा कि आरक्षित वर्ग को 50 प्रतिशत ही शुल्क देना होगा।