फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवेे रामनगर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक चलने वाली यह ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से हावड़ा के लिए रवाना होगी। वहीं हावड़ा से हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सिर्फ 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक ही चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक रामनगर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 05007 होगी। यह ट्रेन रामनगर से हर शुक्रवार की शाम को 5:40 से चलेगी और रविवार की सुबह 7:10 पर हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन हावड़ा से रविवार सुबह 8:35 पर चलेगी और सोमवार की सायं 4:50 पर रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन वाया लालकुआं, बरेली, सीतापुर गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, झाझा, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान होकर हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से ट्रेन हर रविवार सुबह 8:35 पर रामनगर के लिए चलेगी और अगले दिन शाम 4:50 पर पहुंचेगी। ट्रेन में छह साधारण, छह शयनयान, एक एसी तृतीय, एक एसी द्वितीय श्रेणी, एक एसएलआर कोच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें