फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य का फरमान, एमबी कॉलेज में भड़कीली ड्रेस पहनकर न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में नये सत्र से भड़काऊ ड्रेस पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। स्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस कोड में आएंगे तो शिक्षक और शिक्षिकाओं को शालीन परिधान में आना होगा। प्राचार्य ने इस संबंध में सभी शिक्षकों को हिदायत भी दे दी है।
विज्ञापन

कालेज में इस समय नये सत्र 2018-19 के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। डिग्री कॉलेज में पहली बार कदम रखने वाले छात्र-छात्राओं में काफी क्रेज है। इंटरमीडिएट तक ड्रेस पहनने की अनिवार्यता के चलते अब डिग्री कालेज में ऐसी कोई बाध्यता न होने पर वे नये-नये फैशन के कपड़े पहन कर आ रहे हैं।
प्राचार्य डा. रेखा पांडे ने मंगलवार को प्राध्यापकों की बैठक में स्पष्ट हिदायत दे दी कि कालेज में कोई भी छात्र-छात्रा भड़काऊ कपड़े में नहीं आएगा तथा स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए विद्यार्थियों के लिए जो ड्रेस कोड लागू किया गया है वे उसी ड्रेस में आएंगे, इसे हर हाल में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. पांडे ने बताया कि उन्होंने सभी प्राध्यापकों को भी निर्देशित किया है कि वे शालीन कपड़े पहन कर ही कालेज आएं। इस संबंध में नोटिस जारी किया जा रहा है, जिस पर प्रत्येक शिक्षक एवं शिक्षिका को अमल करना होगा।

भड़काऊ ड्रेस में आने पर टोका तो रो पड़ी छात्रा
प्रभारी चीफ प्राक्टर डा. शांति नयाल कालेज परिसर में अनुशासन मंडल के साथ भ्रमण कर रहीं थी। परिसर में भड़काऊ ड्रेस पहनकर पहुंची एक छात्रा को उन्होंने रोक लिया तथा ऐसे कपड़े पहन न आने की सीख दी तो छात्रा फफक कर रो पड़ी। ये देख वहां छात्रों की भीड़ जमा हो गई लेकिन डा. नयाल ने उन्हें डाट कर भगा दिया। छात्रा को भी समझा कर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें