फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर कॉलेज बना राजनीति का अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर महाविद्यालय छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है। सभी को प्रवेश देने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ ही मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी। एनएसयूआई की ओर से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशांत मनराल भूख हड़ताल पर बैठे। धरनास्थल पर सुमित लोहनी, देवेंद्र जोशी, जीवन सिंह अधिकारी, निकेश ध्यानी, सोनू तिवारी, पल्लवी पांडे, सलमान सलमानी, आयशा रावत, विशाल रावत, सुरजीत सिंह, तरनजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, एबीवीपी की ओर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नृपेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में जबरन भर्ती कराया गया है। इसके बाद साहिल रावत ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मारपीट मामले में दोनो गुटों के 22 छात्रों पर मुकदमा दर्ज
राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश को लेकर सोमवार को विद्यार्थी परिषद और दूसरे छात्र गुट के बीच हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र हीरा सिंह भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रौतेला, चंदन सिंह बिष्ट, नदीम अख्तर, मंजीत सैनी, हिमांशु सिंह, दीपक तड़ागी, मनीष राणा, मुकेश पांडे, तरूण बिष्ट, भूपाल रौतेला के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रौतेला ने जितेंद्र सिंह रावत, शिखर भट्ट, हेमंत रावत, बलवंत रावत, साहिल नेगी, मनमोहन बिष्ट, अनिल सैनी, गौरव उपाध्याय, चेतन तिवारी, अन्नू जीना, करन सती, हीरा भंडारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी थी। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें