भीमताल (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि मेजर जनरल बलराज मेहता ने कैडेट आशीष कुमार को अराजी ट्रॉफी सौंपी।
प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने भी बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एनसीसी कैडेटों ने मेजर जनरल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अरुणिमा राजा, आरके पांडे, डॉ. आरपी त्रिपाठी, केएन जोशी मौजूद रहे।
आराजी ट्रॉफी सैनिक स्कूल के कैडेट आशीष के नाम