फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पूर्ण रूप से काम करने लगेगा बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार से अस्थायी बस अड्डा पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। बाहरी रूट की गाड़ियों की सवारियों को यहीं से भेजा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों के रुकने के लिए सभी व्यवस्था पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को 55 गाड़ियां अस्थायी बस अड्डे में आई।
विज्ञापन

प्रशासन ने रोडवेज के अस्थायी ऑफिस के लिए व्यवस्था कर दी है। शुक्रवार से कैंटीन और यात्रियों के बैठने के लिए टेंट भी लगा दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से पेयजल लाइन बिछाने और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा। हल्द्वानी स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि शुक्रवार से बहार से आने वाली सभी गाड़ियों में यही से सवारियां बैठाई जाएंगी। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की बसें हल्द्वानी बस स्टेशन से ही सवारियां लेने और छोड़ने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें