फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून पहले सप्ताह में हो सकते हैं निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जून के पहले सप्ताह में निकाय चुनाव हो सकते हैं। ओबीसी सर्वे और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन सहित अन्य कामों में जिला प्रशासन को अभी 15 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के तहत नगर निगम में वार्ड परिसीमन को लेकर कमेटी ने आपत्तियों के निस्तारण करने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन स्तर पर अब अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद ओबीसी सर्वे होगा और वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन भी होगा। इसके साथ ही वार्डों का आरक्षण तय होगा। आरक्षण तय होने के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। निगमों में मेयर का भी आरक्षण तय होगा। इस पूरी प्रक्रिया में 15 दिन लगने की संभावना है। इसके बाद आचार संहिता जारी की जाएगी। आचार संहिता में कम से कम 40 से 45 दिन दिए जाने अनिवार्य हैं। ऐसे में चुनाव जून के पहले सप्ताह में जाने की उम्मीद है।

अभी ओबीसी सर्वे और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है
15 दिन प्रक्रिया पूरी करने में लगेंगे

आरक्षण तय नहीं होने से पार्टियां भी सकते में
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में आरक्षण तय नहीं होने के कारण अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। पार्षद और मेयर पद के दावेदार खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा की स्थिति कांग्रेस से मजबूत स्थिति में हैं। भाजपा सामान्य सीट होने पर गजराज बिष्ट या जोगेंद्र रौतेला को टिकट दे सकती है। महिला सामान्य सीट आने पर रेनू अधिकारी को लड़ाया जा सकता है। उधर, कांग्रेस की ओर से कोई दमदार प्रत्याशी अभी तक सामने नहीं आया है। इंदिरा हृदयेश सामान्य सीट आने पर महेश शर्मा को कांग्रेस ज्वाइन कराकर टिकट देने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें