नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा (कोर्ट) के 15 सदस्यों के चुनाव को लेकर शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। कुविवि के प्रभारी कुलसचिव बीएस बिष्ट ने बताया कि विवि में पंजीकृत स्नातकों को नामांकन पत्र भेजने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र विवि से प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 मई है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मई होगी। 28 माई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवि सात जून तक मतपत्र भेजेगा। विवि 17 जुलाई तक मतपत्र प्राप्त करेगा। मतपत्रों की गणना, चुनाव परिणाम की घोषणा 20 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि 30 जून 2014 तक जिन स्नातकों का पंजीकरण विवि में हो गया है वही इस विवि सभा चुनाव में नामांकन भरने के योग्य होंगे। यदि उक्त तिथि तक केवल 15 स्नातकों के ही नामांकन पत्र मिले तो चुनाव नहीं कराया जाएगा।