हल्द्वानी। गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद मार्च और अप्रैल में कीमतें कम होने से राहत मिली है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 36 रुपये कम हो गई, जबकि व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में भी कमी हुई है।
हल्द्वानी गैस एजेंसी के पास 25 हजार और काठगोदाम गैस एजेंसी पर लगभग 16 हजार उपभोक्ता हैं। भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के भी गैस सिलिंडर उपभोक्ता हैं। गैस के दाम प्रत्येक माह की एक तारीख को घटते या बढ़ते हैं। मार्च में भी गैस के दामों में कुछ कमी हुई थी। अप्रैल में एक बार फिर गैस के दाम घटे हैं। घरेलू गैस के दाम 707 रुपये 50 पैसे से घटकर 671 रुपये 50 पैसे हो गए हैं। जबकि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1260 रुपये से घटकर 1210 रुपये 50 पैसे हो गए हैं। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के खाते में अब 180 रुपये 01 पैसे सब्सिडी जाएगी। बिना सब्सिडी वालों को 671 रुपये 50 पैसे ही अदा करने पड़ेंगे।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम भी 50 रुपये गिरे
आज से लागू हुई नई दरें, 180 रुपये सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में जाएगी