फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव का समापन

विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अंजनि ग्राम किशनपुर छोई में स्थित श्री हनुमान धाम में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव एवं धाम का द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। पूर्वांग पूजन, श्री हनुमान चालीसा अखंड पाठ, यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसमें प्रदेश वित्त मंत्री प्रकाश पंत और स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

धाम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय ने कहा कि कलियुग मेें भगवान हनुमान ही एकमात्र शाश्वत देवता हैं, जिनकी आराधना एवं स्तुति करने मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जैसा भक्त भी दूसरा नहीं हुआ। उनकी निस्वार्थ सेवा, त्याग की भावना पूरे विश्व को शांति एवं भक्ति का संदेश देती है। धाम के संस्थापक महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्टियों की मांगों पर ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा। इसका लाभ यहां आने वाले सभी भक्तों को मिलेगा। इस दौरान अनिल मित्तल, पवन सिंघल, पवन अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, सुरेंद्र मित्तल, सुनील गोयल, सतीश गर्ग, दीपक बंसल, प्रेम जैन, अरविंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूनम जैन, विमला आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें