फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न प्रवेशपत्र न कालेजों में कोई तैयरी, कैसे होंगी 15 से परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 15 मार्च से घोषित हैं लेकिन परीक्षाओं की कोई तैयारी नहीं दिख रही। अभी तक न तो परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र ही पहुंचे हैं और न महाविद्यालयों को इस बात की कोई जानकारी है कि उनके यहां कितने परीक्षार्थी बैठेंगे। इधर, परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा न होने पर एमबीपीजी कॉलेज में दर्जनों विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म ऑफलाइन जमा कराए गए।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर प्रणाली लागू किए जाने के बाद अब संस्थागत विद्यार्थियों में केवल स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की वार्षिक स्तर पर मुख्य परीक्षा होनी है, इसमें भूतपूर्व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी भी हैं। इसके अलावा प्राइवेट परीक्षा के स्नातक के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के अलावा परास्नातक के द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवाए गए हैं। शुक्रवार तक परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन दर्जनों विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म फीस जमा होने के बावजूद ऑनलाइन जमा नहीं हो सके तो ऑफलाइन जमा कराने पड़े। बाकी विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म की प्रति भी एमबी कॉलेज में जमा की गई है। परीक्षा फार्मों की हजारों प्रतियां अभी एमबी कॉलेज में ही पड़ी हैं। इधर, मुख्य परीक्षाएं शुरू होने में केवल छह दिन बाकी हैं इसके बावजूद अभी तक प्रवेशपत्र जारी नहीं हुए हैं और न ही कालेजों के पास परीक्षार्थियों के बारे में कोई सूचना ही पहुंची है। परीक्षा प्रश्नपत्र से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं भी नहीं आई हैं।

नौ मार्च तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि थी, अब इसके बाद कोई परीक्षा फार्म जमा नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के प्राइवेट एवं संस्थागत विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र कुमाऊं विवि की वेबसाइट पर सोमवार तक अपलोड हो जाएंगे, वेबसाइट से प्रवेशपत्र प्रिंट कर सकते हैं। मुख्य परीक्षाएं निर्धारित तिथि से ही होंगी। - प्रो. संजय पंत, सहायक परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें