फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों से भरा ट्रक शिप्रा नदी में गिरा

Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
खाई में गिरा सिलिंडर से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रहा घरेलू गैस सिलिंडरों से भरा एक ट्रक पास देने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। यह पैरापिट तोड़ता हुआ रातीघाट में शिप्रा नदी के पास 200 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। ट्रक स्वामी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा सिलिंडरों से भरा ट्रक यूके 04सीए 6458 अन्य वाहन को पास देते समय जमीन धंसने से पैरापिट तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा। इससे ट्रक में भरे सिलिंडर खाई में बिखर गए। ट्रक में सवार चालक सोहन प्रसाद पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद और क्लीनर बलवंत साहनी पुत्र भरत साहनी दोनों मूल निवासी बिहार, हाल निवासी शारदा मार्केट हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाल सीएचसी खैरना भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। एनएच पर लगातार हो रही सड़क दुघर्टनाओं से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उक्त मार्ग पर निजी कंपनियों द्वारा केबल और टेलीफोन लाइनें बिछाने से कई जगह बिखरी मिट्टी को भी दुघर्टनाओं का कारण बताया जा रहा है। आवास विकास हल्द्वानी निवासी ट्रक स्वामी नीरज भट्ट बुधवार को भवाली कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सिलिंडरों से भरे ट्रक के खाई में गिरने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के ठेकेदार, कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। भट्ट ने बताया जिस सड़क से ट्रक खाई में गिरा है, उक्त सड़क पर ओएफसी बिछाने के लिए मिट्टी खोदी गई थी, जिस वजह से सिलिंडरों से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 13/18 धारा 283, 337, 338, 431 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया।


एनएफएस के ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
भवाली (नैनीताल)। बीएसएनएल दूरभाष केंद्र के उपमंडल अभियंता प्रकाश तंतु ने नेशनल फाइबर सर्विस (एनएफएस) के खिलाफ तहरीर दी। इसमें घोड़ाखाल रोड पर एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी बीएसएनएल की ओएफसी को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें