हल्द्वानी। गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) में समदृष्टि समता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हो गया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि दिव्यांगों के हित में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए।
सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पंवार ने बताया कि कल्याणकारी, जनहित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यह जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि दिव्यांग बंधुओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्हें सामाजिक, आर्थिक रूप से मजबूत कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जा सके। बताया कि समक्ष और नैब संस्था दिव्यांगाें के लिए संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। इसके तहत संस्था जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग से अपने कार्यक्षेत्र में दिव्यांगों के लिए कार्य कर अपनी प्रखर भूमिका निभाने को कहा। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जिले से आए कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्था के उपाध्यक्ष ललित पंत ने संचालन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन, जिलाध्यक्ष लता जोशी, पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी, भुवन भट्ट, दीपा ढौंडियाल, भावना रावत, कांता विनायक, किशन उपाध्याय, कृष्णा कांडपाल, योगेश पंत, महेश पाठक, दिनेश खुल्बेे, श्याम धानिक, अर्जुन बिष्ट, राजेश कुमार शर्मा समेत नैब के बच्चे मौजूद थे।