फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसॉर्ट संचालन में खामियां को लेकर छात्रनेता ने आरएम को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। डिग्री कॉलेज के छात्रनेताओं ने शनिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम कार्यालय पर नारेबाजी कर क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निगम के माध्यम से आमडंडा में संचालित रिसोर्ट जंगल लोर, बिजरानी कैंप का आवंटन निविदा प्रक्रिया से करने की मांग की। छात्र संघ सचिव कमल फुलारा के नेतृत्व में एकजुट छात्रनेताओं ने आरएम को वन विकास निगम की खामियां गिनाईं। ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि निगम प्रबंधन इन रिसोर्टों के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया नहीं अपना रहा है। इस कारण इन संचालन वर्षों से एक ही फर्म कर रही है। उन्होंने इस मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी न होने पर छात्रों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान करन, मोहिंदर सिंह, राहुल रावत, राहुल नेगी, कमल रावत, परवेज, साहिल अंसारी, विवेक आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें