फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में कई वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी/नैनीताल/भवाली। एआरटीओ गुरुदेव सिंह और कोश्यांकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार ने शनिवार शाम अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा की ओर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी की गई। वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा पेटिका रखने, सीट बेल्ट लगाने, वाहनों की फिटनेस देखी गई। मानकों की अनदेखी पर खैरना बाजार में 16 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान पिकअप यूके 04 सीए 1180 का चालक चंदन सिंह जीना नशे में पाया गया। एल्कोमीटर से हुई जांच में इसकी पुष्टि होने पर एआरटीओ गुरुदेव सिंह ने पिकअप जब्त कर आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भीमताल (नैनीताल)। सीओ आरएस नबियाल के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के तमाम होटलों में चेकिंग की। पुलिस नौकुचियाताल तक के होटलों में पहुंची। पुलिस ने होटल संचालकों से संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा । इधर प्रभारी निरीक्षक दानी राम आर्य, एसआई त्रिलोचन जोशी, एसआई जोगा सिंह, पनीराम टम्टा, एलआईयू निरीक्षक जयपाल सिंह, गोपाल बर्गली, बहादुर सिंह ने भी कई मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें