फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के नंबर को ‘पापा’ बनाना पड़ गया भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपनी कार या बाइक के नंबर को स्टाइल लुक दे रहे हैं तो सावधान हो जाइए। सीपीयू अब चालान की कार्रवाई कर रही है। बुधवार को एक कार यूके 01 बी 4141 का पुलिस ने इसलिए चालान कर दिया 4141 को स्टाइल में लिखा गया था। जो पापा पढ़ा जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली, काठगोदाम पुलिस और सीपीयू ने बुधवार को नैनीताल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 142 वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन में 12 बाइकें जब्त की। काठगोदाम पुलिस ने चार वाहन चालकों के लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए आरटीओ के पास भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि तीन नाबालिगों की बाइक जब्त की गई। 25 वाहनों का चालान किया गया। इनमें 12 चालान कोर्ट के शामिल हैं। ओवर लोडिंग और ओवर स्पीड में चार वाहन स्वामियों के लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए भेजा गया है। 2400 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। सीपीयू और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग में 117 वाहनों का चालान किया। 26900 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। नौ बाइकें जब्त की गई। एक वाहन का कोर्ट चालान किया गया है। सीपीयू के उपनिरीक्षक प्रकाश चंद और हरीश बनकोटी ने पापा लिखी कार का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें