रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का एनएसएस शिविर जारी है। स्वयंसेवी छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बुराइयों से बचने का आह्वान किया।
बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने लड़का-लड़की एक समान का नारा दिया। एनएसएस स्वयंसेवी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान जल स्रोतों और सार्वजनिक रास्तों की भी सफाई की। प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने बौद्धिक सत्र में एनएसएस के उद्देश्य बताए। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।