फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा भारत यात्रा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। युवा क्रांति वर्ष के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) की यात्रा के शनिवार को हल्द्वानी पहुंची युवा भारत यात्रा का उत्थान मंच में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दीप यज्ञ के अलावा युवाओं को जागृत करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन

युवा भारत यात्रा में शामिल शांतिकुंज परिवार के लोगों ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां 35 वर्ष तक उम्र के 84 करोड़ लोग रहते हैं। तरुण राष्ट्र की इसी चेतना को जगाने, संवारने और 21 वीं शताब्दी के नूतन भारत के निर्माण में नियोजित करने के उद्देश्य से युवा भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। युवा भारत यात्रा का उद्देश्य सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए स्वस्थ युवा, क्षेत्र राष्ट्र निर्माण के लिए शालीन युवा, संपन्न राष्ट्र निर्माण के लिए स्वावलंबी युवा और सुखी राष्ट्र के लिए सेवाभावी युवा का निर्माण करना है। युवा भारत यात्रा का समापन नवसृजन युवा संकल्प समारोह के साथ 26 से 28 जनवरी को नागपुर में होगा। उत्थान मंच में हुए दीप यज्ञ में में सैकड़ों लोगों ने दीप जलाकर आहुति दी। युवा भारत यात्रा में गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ के प्रचारक बसंत पांडे, महेश बिष्ट, केएल शर्मा, रमेश जोशी, महेश चंद्र तिवारी, भैरव दत्त तिवारी, मोहन मेहरा, जीसी पांडे, हेमवती नंदन दुर्गापाल, गणेश सिंह समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें