फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्यूरीगाड़ के कसानी तोक में मजदूर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लाक के च्यूरीगाड़ के कसानी तोक में एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त भीमताल ब्लाक के ढुंगशिल ग्रामसभा निवासी मनोज उप्रेती (40) के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक राजस्व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

ढुंगशिल ग्रामसभा निवासी मनोज उप्रेती बीते एक साल से च्यूरीगाड़ क्षेत्र में मजदूरी करता था। बुधवार को कसानी तोक में उसका शव बरामद हुआ। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि मनोज नशे का आदी था और अधिकांश समय नशे में रहता था। अधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई होगी। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। इधर च्यूरीगाड़ क्षेत्र के पटवारी राजेंद्र सनवाल ने युवक का शव बरामद होेने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें